रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल कोरोना प्रबंधन से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। जिसका परिणाम है कि अब सूबे में लोगो को दो दिनों की सप्ताहिक बंदी से राहत मिल गई है। योगी सरकार की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना कर्फ्यू को एक दिन का कर दिया गया है। अब सूबे में कोरोना कर्फ्यू रविवार के दिन रहेगा। सोमवार से शनिवार तक बाजार खुलेंगे।
आपको बता दें कि सरकार की ओर से जारी यह निर्देश 14 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। निर्देश में कहा गया है कि सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। इसी के साथ सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाद कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है।
सीएम योगी के निर्देश के बाद गृह विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात दस बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति है। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। रविवार को पहले की तरह कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
बात करें सूबे में कोरोना महामारी की स्थिति की तो मंगलवार को जारी हुए कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश 20 नये मामले सामने आये हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में यही नए संक्रमितों की संख्या बीते तीन दिनों से 1 पर टिकी हुई है। ते 24 घंटे में 2.06 लाख सैम्पल्स की जांच की गई। इसमें 20 नए मरीजों की संख्या दर्ज की गई है।