मुंबई : साउथ फिल्मों के बेहतरीन एक्टर और एक्ट्रेस में शुमार समांथा-नागा चैतन्य की जोड़ी आखिरकार अलग ही हो गई। जिसकी पुष्टि खुद एक्ट्रेस शामिल सामंथा ने की है। आपको बता दें कि इससे पहले समांथा और नागा चैतन्य की शादी टूटने से जुड़ी ऐसे कई खबरें सामने आये, जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पा रही थी। लेकिन समांथा के इस पोस्ट के बाद अब इन अफवाहों के भी सच होने पर मोहर लग गई।

बता दें कि चार साल पहले ही नागा चैतन्य और शामिल सामंथा ने शादी की थी। आपको बता दें कि नागा और समांथा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के टूटने की खबर दी है। समांथा ने अपने बयान में लिखा- काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्या ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।

समांथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
View this post on Instagram
आगे पोस्ट में समांथा लिखती हैं, ‘हम अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’ मालूम हो, 2017 में समांथा और नागा चैतन्या की धूमधाम से शादी हुई थी।
ये हैं शादी टूटने का कारण !
समांथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब दोनों के तलाक की खबर से सबकुछ साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं है।

कैसे उड़ी तलाक की खबर?
शादी के बाद समांथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तभी से ही लगातार समांथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।