1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ी खबर : यूपी में 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, एडीजी ने बताई ये बड़ी वजह

बड़ी खबर : यूपी में 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, एडीजी ने बताई ये बड़ी वजह

Policemen will not get leave till October 18 in UP, पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) ने एक आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर तक बेहद जरूरी होने पर ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएगी।

By: Amit ranjan 
Updated:
बड़ी खबर : यूपी में 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, एडीजी ने बताई ये बड़ी वजह

लखनऊ : नवरात्र व दशहरा के त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के कार्यक्रमों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी पुलिसकर्मियों की 18 अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।

विषम परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी की अनुमति

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) ने बताया कि 18 अक्टूबर तक बेहद जरूरी होने पर ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में लखनऊ मुख्यालय से अवकाश की अनुमति दी जाएगी।

त्योहारों के बीच किसान आंदोलन की घोषणा

आपको बता दें कि, नवरात्र में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं और रामलीला का आयोजन हो रहा है। त्योहारों को देखते हुए मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीलाओं, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ना तय है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आंदोलन की घोषणा की है और इससे कानून व्यवस्था के मोर्चे पर चुनौती और बढ़ गई है, जिसे देखते हुए यूपी पुलिस ने छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है।

तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए सभी प्रकार के अवकाश 18 अक्टूबर 2021 तक तत्काल प्रभाव से बंद किए जा रहे हैं। अपरिहार्य कारणों में मुख्यालय से अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...