सबसे पहले हमने आपको खबर दिखाई थी कि कैसे अरिदमन सिंह और विधायक पत्नी पक्षालिका सिह सीओ पिनाहट हरीशचंन्द्र टमटा के साथ मनोना पहुचे और 13 साल की बलात्कार पीड़िता पर राजीनामा बनाने की कोशिश करने लगे।
इसके बाद आज एसएसपी आगरा बबलू कुमार खुद पिनाहट के मनोना गांव पहुंचे है। एसएसपी ने हर संभव न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया और पीड़िता एवं परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना है।
पीडिता के परिजनों की तहरीर पर एक नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। वही पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई वरना आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
मामला यह है कि थाना पिनाहट के गांव मनोना मे 13 मई की रात को एक किशोरी के साथ गांव के ही एक दबंग ने दुष्कर्म किया था जिसमे थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।
आरोपी पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के पक्ष का होने के कारण पूर्व मंत्री पीड़ित पक्ष पर लगातार राजीनामा का दबाब बना रहै थे।
समाजवादी से भगवावादी हुए अरिदमन सिंह शायद यह नहीं जानते कि प्रदेश में महिलाओं की रक्षा करना योगी जी का पहला धर्म माना जाता है।