कोरोना की वजह से खासतौर पर कांवड़ यात्रा और उत्तराखंड न पहुंचने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दे कि प्रदेश सरकार ने इस कोरोना काल में गंगाजल की ऑफलाइन और ऑनलाइन डिलीवरी तेज कर दी है।
दरअसल कोरोना की वजह से लाखों की संख्या में इस बार उत्तराखंड आने वाले कांवड़ यात्री नहीं आ रहे हैं। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर ई पोस्ट में जाकर लोग गंगाजल मंगा सकते है।
वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट मोड दिया गया है जिस पर गंगाजल मंगाने का शुल्क जमा कर सकते हैं। डाक विभाग देहरादून प्रखंड अनुसुया प्रसाद चमोला ने बताया की 2016 से गंगा जल का वितरण पूरे देशभर में किया जा रहा है।