1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस मामले में मॉडल का बड़ा खुलासा, बिकिनी शूट से शुरू होती है कहानी; फिर कराते हैं ‘गंदे काम’

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस मामले में मॉडल का बड़ा खुलासा, बिकिनी शूट से शुरू होती है कहानी; फिर कराते हैं ‘गंदे काम’

By: Amit ranjan 
Updated:
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस मामले में मॉडल का बड़ा खुलासा, बिकिनी शूट से शुरू होती है कहानी; फिर कराते हैं ‘गंदे काम’

मुंबई : पोर्नोग्राफी केस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। क्योंकि उन पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लगा है। इन आरोपों पर फिलहाल, राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस मामले पर मॉडल सागरिका सोना सुमन (Sagarika Sona) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सागरिका सोना सुमन ने पहले भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सागरिका सोना सुमन ने पहले भी लगाए थे आरोप

इसी साल फरवरी में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सागरिका सोना (Sagarika Sona) ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें वीडियो कॉल के जरिए वेब सीरीज के लिए अपना ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। जहां तीन लोगों ने उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की थी। उनमें से एक राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी थे, जिनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था। अब एक बार फिर से सागरिका ने अपना पक्ष रखा है।

सागरिका सोना सुमन ने सुनाया शूट का पूरा किस्सा

राज कुंद्रा (Raj Kundra) मामले में सागरिका सोना (Sagarika Sona) ने खुलासा किया कि कैसे ऑडिशन के समय से ही बोल्ड सीन के नाम पर अश्लील विडियो बनाए जाते थे। फिर इस पूरे जाल में लड़कियां फंसती जाती थीं। बिकिनी शूट से शुरुआत करके न्यूड फोटोशूट और न्यूड फिल्में बनाई जाती थीं। ‌कई बार ऑडिशन ऑन लाइन लिए जाते थे, जिसमें राज कुंद्रा भी रहते थे, लेकिन अपनी पहचान उजागर नहीं करते थे। साथ ही सागरिका ने इसे सेक्स रैकेट और सेक्स स्कैंडल करार दिया है। सागरिका का दावा है कि राज कुंद्रा लड़कियों को गंदी जगहों पर ले जाकर बोल्ड शूट कराते हैं।

सागरिका सोना सुमन कर रहीं कार्रवाई की मांग

सागरिका सोना (Sagarika Sona) ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में न्यू कमर से गुजारिश की है वो इस तरह के झांसे में न आएं। सागरिका का कहना है इस सब में लड़कियां फंस जाती हैं और फिर इंडस्ट्री में बने रहने के लिए गलत कामों में पड़ जाती हैं।

हाल के मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि इस साल फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच में पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाए जाने का केस दर्ज करवाया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये फिल्में बनाकर कुछ ऐप्स के जरिए पब्लिश की जाती हैं। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने अपनी जांच शुरू की थी। इसी मामले में राज कुंद्रा का नाम उजागर हुआ है। कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि इस रैकेट में राज कुंद्रा (Raj Kundra) मुख्य आरोपी हैं। पुलिस को उनके खिलाफ कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं। इसके बाद सोमवार को उन्हें अरेस्ट किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...