1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है, दरअसल कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन है और प्रदेश के कई जगह से इसका पालन नहीं करने की खबरे आ रही थी ,लेकिन अब सीएम योगी ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आदेश दिया है की अब सार्वजनिक स्थलों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।

सीएम योगी ने यह भी कहा है की इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और लॉकडाउन में नियम नहीं मानने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही हो। योगी ने कहा कि तबलीगी जमात से लौटे हर व्यक्ति को हर हाल में ढूंढ़ निकाला जाए।

आपको बताते चले, इस दौरान सीएम योगी की प्रमुख प्राथमिकता प्रदेश के लोगों को कोरोना के संकट के बचाने की है।  योगी ने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, उनकी सख्ती से निगरानी करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...