1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का बड़ा निर्णय : रविवार को खुलेंगी मिठाई-राखी की दुकानें

सीएम योगी का बड़ा निर्णय : रविवार को खुलेंगी मिठाई-राखी की दुकानें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी का बड़ा निर्णय : रविवार को खुलेंगी मिठाई-राखी की दुकानें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षा बंधन पर्व के मौके पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल उन्होंने एलान किया है की इस दिन दो अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से तीन अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा होगी।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने दो अगस्त यानि आज रविवार को राज्य में मिठाई एवं राखी की दुकानें खोलने की छूट दी है।

आपको बता दे, शनिवार और रविवार के दिन राज्य में लॉकडाउन लागू होता है ऐसे में रविवार को प्रदेश बंद रहने की वजह से महिलाओं को राखी एवं मिठाई की खरीदारी करने में दिक्कत आ सकती थी।

आपको बता दे कि फिलहाल प्रदेश में कोरोना के उपचाराधीन मरीज 36, 037 हैं जबकि 51, 354 लोगों को संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...