1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अदम सदस्य सिमरनजीत सिंह और ललित उपाध्याय को मिलेगे एक-एक करोड़ रुपये

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अदम सदस्य सिमरनजीत सिंह और ललित उपाध्याय को मिलेगे एक-एक करोड़ रुपये

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अदम सदस्य पीलीभीत जिले के सिमरनजीत सिंह और वाराणसी जिले के ललित उपाध्याय के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अदम सदस्य सिमरनजीत सिंह और ललित उपाध्याय को मिलेगे एक-एक करोड़ रुपये

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अदम सदस्य पीलीभीत जिले के सिमरनजीत सिंह और वाराणसी जिले के ललित उपाध्याय के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने दोनो खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार दशक बाद कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

आपको बता दें कि टीम की इस जीत में सिमरनजीत सिंह और ललित उपाध्याय का अहम रोल रहा। फारवर्ड मिडफील्डर ललित ने बेहतर खेल दिखाते हुए पूरी टीम को बांधे रखा वहीं, पीलीभीत के सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि तीसरा पैनल्टी कॉर्नर बनाया जिसे साथियों ने गोल में बदल दिया।

सीएम योगी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि टोक्यो ओलिम्पिक में टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को योगी सरकार 3 करोड़ रुपये, रजत पदक लाने पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने पर 1 करोड़ रुपये देगी। वहीं, एकल खेलों में जीतने पर गोल्ड मेडल पर 6 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल पर 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये देगी।

इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया था कि ओलिम्पिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपए देगी। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टोक्यो ओलम्पिक में एथलेटिक्स वर्ग में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पूनिया और चंदौली के शिवपाल सिंह हैं।

वहीं शूटिंग वर्ग में मेरठ के सौरभ चौधरी, बुलंदशहर के मेराज अहमद खान भाग लेंगे। बॉक्सिंग में बुलंदशहर के सतीश कुमार, रोईंग में बुलंदशहर के अरविंद सिंह और हॉकी में मेरठ की वन्दना कटारिया शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...