निवाड़ी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में पदस्थ 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों और स्थानांतरण नीति 2026 के तहत की गई है। सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार कोतवाली निवाड़ी, ओरछा, सेंदरी, सिमरा और महिला थाना निवाड़ी सहित विभिन्न थानों व चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ कर्मियों को पुलिस लाइन निवाड़ी भेजा गया है, जबकि अन्य को पृथ्वीपुर, जेरोन और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।