कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला है। आपको बता दे की कल जारी हुए आकंड़ों में इतिहास में पहली बार जीडीपी में इतनी गिरावट देखी गई है। दरअसल कोरोना को लेकर अप्रैल से जून तक सख्त लॉकडाउन था तो इसकी आशंका पहले से लगाई जा रही थी।
Modi Govt is jeopardising India's future.
Arrogance is making them ignore the genuine concerns of the JEE-NEET aspirants as well as the demands of those who took SSC and other exams.
Give jobs, not empty slogans.#SpeakUpForSSCRailwayStudents
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2020
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट करते हुए दावा किया है कि अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। आज राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जीडीपी -23.9 प्रतिशत हो गई। देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी।
आपको बता दे कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी।
आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी।
कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ।
लेकिन आज हालत देखिए।
जीडीपी @ -23.9% जीडीपी।भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया। pic.twitter.com/nbeg5j0pdK
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 1, 2020
कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ ! लेकिन आज हालत देखिए. जीडीपी -23.9 प्रतिशत तक गिर गई। BJP सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया।
गौरतलब है कि कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है।