बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म ‘दुर्गावती’ में बीजी हैं, और इसी फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस को ऐसा सरप्राइज दिया गया है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था।

दरअसल, भूमि इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं, यहां तक की कई अवार्ड भी एक्ट्रेस ने अपने नाम किया है। भूमि पेडनेकर की इसी तरक्की को देखते हुए फिल्म ‘दुर्गावती’ की टीम ने सेट पर सरप्राइज देकर जश्न मनाया। एक्ट्रेस को इस बारे में पता नहीं था कि टीम ने शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें सरप्राइज देने और जश्न मनाने की योजना बनाई बै।

उनकी टीम के इस अनोखे और खास सरप्राइज पर वो काफी खुश नजर आईं। सेट पर भूमि ने केक काटे, उसके बाद क्रू मेंबर्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जीतने के लिए उन्हें फिर से बधाई दी।