1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन तांत्रिक लुक में दिखाई देंगे

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन तांत्रिक लुक में दिखाई देंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन तांत्रिक लुक में दिखाई देंगे

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे अभिनेताओं में से हैं। उनकी कई कम बजट वाली फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है,हालांकि उनकी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म लव आज कल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आने वाले वक्त में कार्तिक की कई ऐसी फिल्में रिलीज होनी हैं जिनके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद की जा रही है।

कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘भूल भुलैया’ 2 में अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलते दिखाई देंगे। फिल्म के पोस्टर का फर्स्ट लुक फैंस के बीच एक्साइटमेंट जगा चुका है। साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के इस दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

कार्तिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- इस लुक में हंसी ही नहीं रुकती।

https://www.instagram.com/p/B829n5np2Gg/?utm_source=ig_web_copy_link

‘भूल भुलैया’ 2 की शूटिंग जयपुर में हो रही है, कार्तिक आर्यन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह तांत्रिक के गेटअप में तैयार नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह फिल्म के टाइटल ट्रैक की धुन भी गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो वह स्पेशल अपीयरेंस में होंगे।

फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू स्पेशल रोल में हैं। तब्बू ‘अमी जे तोमार’ पर डांस करती नजर आएंगी। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। वह पहले ही यह बात साफ कर चुके हैं कि ‘भूल भुलैया 2’ पहली फिल्म का सीक्वल नहीं है। उन्होंने फिल्म को नाम वैसा ही दिया है पर यह उसके आगे का पार्ट नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...