1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तांडव के विरोध में आए सुपरस्टार पवन सिंह, कहा- ये बर्दाश्त नहीं है…

तांडव के विरोध में आए सुपरस्टार पवन सिंह, कहा- ये बर्दाश्त नहीं है…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तांडव के विरोध में आए सुपरस्टार पवन सिंह, कहा- ये बर्दाश्त नहीं है…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

जौनपुर: सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’  पर पुरे देश में तांडव मच गया है। अली अब्बास जफ़र की निर्देशित वेब सीरीज विवाद में घिर गई है। पुरे भारत में इस मूवी को लेकर विरोध प्रदर्शन ज़ारी है। और अब एक बार फिर भोजपुरी सुपरस्टार द्वारा इस मूवी पर तंजा कसा गया है।

दरसअल, मंगलवार को जौनपुर शहर के एक होटल में वि प्रांजल फिल्म क्रेएशन की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का शुभारम्भ हुआ। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रोड्यूसर सत्यजीत राय और विपुल राय, डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नायिका अंजना सिंह, गरिमा परिहार, मिथुन मधुकर, अवकाश यादव फिल्म के पोस्टर रिलीज़ पर उपस्थित थे।

इसी दौरान सुपरस्टार पवन सिंह ने वेब सीरीज ‘तांडव’ पर तंजा कैसा। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी व चित्रण सरासर गलत है। शिव व श्रीराम पर हुई टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। फिल्में समाज का आइना होती हैं और संदेश देने का काम करती हैं।

पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने पोस्टर रिलीज़ करते वक्त कहा कि पूर्वांचल की धरती फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल है। खुशी की बात है कि जौनपुर की धरती से प्रोडक्शन हाउस शुरू हो रहा है। इससे कलाकारों को एक मंच मिलेगा, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। वहीं डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी ने कहा कि फिल्म सामाजिक व पारिवारिक है।

साथ ही, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि ये फिल्म बढ़ते अपराध व सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात कर स्वस्थ समाज की तस्वीर को उभारने में अहम होगी। इस मूवी के प्रोड्यूसर सत्यजीत राय ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...