मुंबई: भोजपुरी जगत में अपने नाम और काम दोनों से जाने जानेवाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी दिवाली के दिन बड़े हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस हादसे में वो बाल-बाल बच गई। दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Bhojpuri Actress Rani Chatterjee) ने गुरुवार को परिवार के साथ दिवाली मनाई और पटाखे भी छुड़ाए। हालांकि, इस बीच, उनके साथ एक हादसा हो गया, जब पटाखा उनके पास ही फट गया।

बाल-बाल बची जान
राहतभरी बात यह रही कि इस हादसे में एक्ट्रेस को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं लगी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रानी (Actress Rani Chatterjee Video Viral) ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रानी अनार जलाते हुए दिखाई दे रही हैं। रानी ने जैसे ही छुरछुरिया से अनार में आग लगाने की कोशिश की, वैसे ही अचानक से अनार फट गया और चारों ओर धुंआ-धुंआ हो गया। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”कल यह हुआष मैं और सैमी तो बच गए, पर प्लीज बी सेफ दोस्तों।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। रानी ने अपना यह वीडियो भी इंस्टा पर फैन्स के साथ शेयर किया है। वीडियो देखते ही वायरल हो गया। महज कुछ ही घंटों में वीडियो पर दस हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। वहीं, शुक्रवार दोपहर तक 150 से ज्यादा कॉमेंट्स आ चुके थे।

एक्ट्रेस ने फैन्स को विश किया हैप्पी दिवाली
दिवाली के मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को दिवाली विश करते हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी अपने फैन्स को दिवाली विश किया। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया, जिसमें वह नन्हें बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस हैप्पी दिवाली विश करती भी दिख रही हैं। इसके अलावा, रानी चटर्जी ने आसमान में पटाखे दगते हुए भी कई वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर किए हैं।
देखें वीडियो
View this post on Instagram