1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय जन सम्मान पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने का किया ऐलान

भारतीय जन सम्मान पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने का किया ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय जन सम्मान पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने का किया ऐलान

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहा वैसे वैसे क्षेत्रीय पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कमर कस चुकी है। ऐसे में एक नई पार्टी यानी भारतीय जन सम्मान पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दिया है, और इसके साथ ही आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जन सम्मान पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है।

भारतीय जन सम्मान पार्टी 2019 में हरियाणा और चंडीगढ़ के लोकसभा में अपने प्रत्याशी उतारे है। 2019 में बनी पार्टी ने राजनीतिक तौर पर नहीं सामजिक तौर पर चुनाव लड़ेगी और जनता के विकास में लिए तत्परता रहेगी।

वही इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मेरी पार्टी की विचारधारा और राजनीतिक दूसरी पार्टियों से बिल्कुल अलग है। वही दूसरी पार्टियों पर पार्टियों का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी पार्टियां जातिवाद और भाई भतीजावाद को बढ़ावा देती है, पर हमारी पार्टी यानी भारतीय जन सम्मान पार्टी विकास के रास्ते पर आगे जाएगी और सभी धर्मों को लेकर एक साथ आगे बढ़ेगी।

वहीं भारतीय जन सम्मान पार्टी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की कृषि कानून बिल का विरोध करते हैं साथ में गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे सभी किसान भाइयों का कृषी बिल का विरोध का हमारी पार्टी समर्थन करती है।

अगर विधानसभा 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है हम सत्ता में आते ही बुंदेलखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की हर संभव प्रयास करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...