1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाकियू का दिखा मंगलवार को प्रदर्शन

यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाकियू का दिखा मंगलवार को प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाकियू का दिखा मंगलवार को प्रदर्शन

आगरा केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया। उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क पर उतरे। सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रेलवे स्‍टेशन के आउटर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोका।

इसी तरह ग्वालियर से मडुवाडीह जाने वाली ट्रेन को भी बीच रास्ते में रोक दिया। वहीं, भारत बंद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी दशा में कानून और शांति-व्यवस्था से समझौता न किया जाए।

बरेली में भारत बंद का समर्थन करने निकले पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को पुलिस गिरफ्तार करने गई तो सड़क पर लेट गए।

-चंदौली में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समर्थकों के साथ धीना रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को जाम किया। इससे आधा दर्जन ट्रेन जगह जगह खड़ी हुईं। धीना अमड़ा मुख्य मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया। पुलिस ने पूर्व विधायक को समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया।

-भारत बन्द के चलते लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में में जुटे किसान, जाम कर सकते हैं एनएच 24 हाईवे। दूसरी ओर किसानों के समर्थन में अधिवक्ता ने चौराहे पर कराया मुंडन। लहूलुहान वेशभूषा में पहुंचे अधिवक्ता नरेश सिंह भदौरिया।

-कानपुर में प्रदर्शन करते सपाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बसों में ले जाया गया पुलिस लाइन।

-संभल में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए समर्थकों के साथ घर से निकले सपा नेता फिरोज खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार जमकर हुई खींचतान।

-आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाकियू का ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई।

-आगरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई भाकियू नेताओं को हिरासत में ले लिया। किसानों ने जगह-जगह जाम लगा दिए हैं।

-सपा के पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

-मथुरा में होली गेट से पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...