1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही- सुनील ओझा का बड़ा बयान, कहा- शाहीन बाग कल्चर के लोग किसानों का आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए चला रहे हैं

भदोही- सुनील ओझा का बड़ा बयान, कहा- शाहीन बाग कल्चर के लोग किसानों का आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए चला रहे हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही- सुनील ओझा का बड़ा बयान, कहा- शाहीन बाग कल्चर के लोग किसानों का आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए चला रहे हैं

भदोही में भाजपा के मंडल प्रभारियों की एक बैठक को भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने सम्बोधित किया।

यहां मीडिया से बात करते हुए सुनील ओझा ने किसान आंदोलन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि शाहीन बाग कल्चर के लोग किसानों का यह आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए चला रहे हैं और टुकड़े- टुकड़े गैंग इसमे शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि पैसे के दम पर आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कृषि बिल से किसानों का मुनाफा होगा और पूरे देश के किसानों को इससे कोई दिक्कत नही हैं।

आपको बता दें कि आज सुनील बंसल और सुनील ओझा भदोही के गोपीगंज पहुंचे थे। जहाँ मंडल के तीन जनपद भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के मंडल प्रभारियों की बैठक लेते हुए आगामी चुनावों के लिए मजबूती के मंत्र दिया गया।

इसके बाद दोनो नेताओं से कालीन उद्यमियों ने भी मुलाकात की और ऊद्योग को सरकार से रियायतें देने के मांग के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...