{ अनंत देव की रिपोर्ट }
गुजरात के सूरत से तमाम अव्यवस्थाएं और दुश्वारियों को झेलते हुए ट्रेन द्वारा सौ से अधिक प्रवासी भदोही पहुंचे।
भदोही पहुंचने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नही हुई और वो घण्टो इधर-उधर टहलते रहे। उन्हें प्रशासन ये तक नही बता सका कि उन्हें रखा कहाँ जाएगा।
इसके साथ ही सूरत में उनसे ट्रेन किराए के नाम पर 590 रुपये का टिकट देकर उनके आठ सौ रुपये लिए गए। बच्चों का भी आठ सौ रुपये किराया लिया गया और सूरत से प्रयागराज तक कि यात्रा में उन्हे खाना-पानी तक नही नसीब हुआ।
लेकिन प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्हें प्रशासन ने भोजन का पैकेट और पानी का बोतल दिया जिससे प्रवासियों ने राहत की सांस ली।