1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: दारोगा की मौत के बाद उसके बैंक खाते से जाली सिग्नेचर करके निकले 18 लाख रुपये

भदोही: दारोगा की मौत के बाद उसके बैंक खाते से जाली सिग्नेचर करके निकले 18 लाख रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: दारोगा की मौत के बाद उसके बैंक खाते से जाली सिग्नेचर करके निकले 18 लाख रुपये

{ अनंत देव की रिपोर्ट }

जिले के रामापुर निवासी किशोरी लाल चौधरी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद से रिटायर हुए थे। पिछले वर्ष जुलाई महीने में उनका निधन हो गया।

उनका बैंक खाता गोपीगंज के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में था जिसमे 18 लाख से अधिक रुपये थे। उनके निधन के बाद उनके आश्रित कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हुए थे लेकिन इससे पहले ही उनके खाते से 18 लाख रुपये गायब हो गए। 

इस मामले में शाखा प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सुनील कुमार ने बताया कि खाते में मोबाइल नम्बर और कागजो में हेराफेरी कर रुपये निकाल लिए गए हैं जिसकी विभागीय जांच भी चल रही है।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब मामले में बड़ा सवाल है उठता है कि आखिर किस तरह से इतना बड़ा फ्राड हुआ कि इसकी भनक बैंक कर्मचारियों को भी नही लगा या फिर इस पूरे मामले में कर्मचारियों की भी मिलीभगत रही है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...