1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बैतूल: एसडीएम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर किया रात्रि भोज

बैतूल: एसडीएम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर किया रात्रि भोज

बैतूल में एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने कलेक्टर के निर्देश पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने छात्रावास की व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।

By: Nivedita 
Updated:
बैतूल: एसडीएम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर किया रात्रि भोज

बैतूल जिले में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) डॉ. अभिजीत सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, आवासीय सुविधाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सेवाओं का जायजा लिया।

भोजन की गुणवत्ता खुद परखी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ बैठकर रात्रि भोज किया। उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि छात्रों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

बैतूल: एसडीएम ने छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर किया रात्रि भोज

विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

एसडीएम ने छात्रों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी बात रखी, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रावास की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास करेगा।

 

अनुशासन और शिक्षा पर दिया जोर

डॉ. अभिजीत सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नियमित अध्ययन करने और अपने जीवन के बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय, शैक्षणिक और भोजन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

रिपोर्ट – कमलाकर तायवाड़े

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...