रिपोर्ट : प्रवीण अरोड़ा / मोहम्मद आबिद
गाजियाबाद : पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल की जा रही है जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात कर चुके हैं औऱ इसी कड़ी में सभी सामाजिक संस्थाएं भी आगे बढ़ चढ़कर काम कर रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ सशक्त भी बनाया जा रहा है जिससे देश के विकास में हिस्सेदारी निभा सकें।

बता दें कि गाजियाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय केनरा बैंक ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत रूडसेट से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क पैर संचालित सिलाई मशीन का वितरण किया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रूडसेट संस्थान में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद ने संस्थान से सिलाई का प्रशिक्षण लेने के बाद जो अपना कार्य कर रहे हैं, उन सभी को पैर से संचालित सिलाई मशीन का वितरण किया गया है।
जहां सिलाई वितरण कार्यक्रम में 20 महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई है और इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। और इसके साथ ही उन्होंने सभी लाभार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है की सभी लाभार्थी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली हैं।
सिलाई मशीन लेने के बाद सभी लाभार्थी बहुत उत्साहित दिखाई दिए औऱ इस उपहार के लिए सरकार एवं केनरा बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर विकास अधिकारी भालचंद त्रिपाठी, केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रशेखर मेनी, जिला अग्रणी प्रबंधक एस.पी. यादव, जिला महिला कल्याण अधिकारी नेहा वालिया, शिव प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।