बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की आगामी फिल्म थप्पड़ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीन महीने के लिए स्टेट गुड्स और सर्विस टैक्स में छूट दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि फिल्म की इस राज्य में अच्छी कमाई हो सकती है।
अनुभव सिन्हा के निर्देशन बन रही तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ घरेलु हिंसा के इर्द गिर्द घुमती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, दर्शकों ने इस खुब पसंद किया। ट्रेलर से ही तापसी के एक्टिंग और फिल्म के कहानी को लेकर अभिनेत्री काफी तारिफें होने लगी। ऐसे में फिल्म को टैक्स में छूट दिए जाने पर दर्शकों को कम दाम में टिकट मिलेगा जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेहा।
यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के मुताबिक कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसका पति एक पार्टी के दौरान उसको थप्पड़ मार देता है जिसके बाद महिला पति से तलाक की मांग करती है, और दोनों को कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस बायोपिक में नजर आएंगी जिसका नाम है शाबाश मिट्ठू।