1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कटेगा चालान, हो जाएं सावधान

दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कटेगा चालान, हो जाएं सावधान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कटेगा चालान, हो जाएं सावधान

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नॉएडा: उत्तर प्रदेश की सरकार वाहन चालकों को लेकर सख्ती बरत रही है, जिसे लेकर अब उन्होंने नए दिशा निर्देश को जारी किया है।दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में उन गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया है जो अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गईं हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी प्रदेश में सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटऔर कलर कोडेड स्टीकर लगाने का निर्देश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें, इसके तहत उत्तर प्रदेश में सबसे पहले सभी व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना होगा।

बता दें, व्यावसायिक वाहनों के लिए 15 अप्रैल और निजी वाहनों के लिए 15 जुलाई तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की यह प्रक्रिया चलती रहेगी। साथ ही, निजी वाहनों के लिए उनके क्रमांक के अनुसार अलग-अलग तारीखों तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाना अनिवार्य किया गया है।

हालांकि राहत की बात तो ये है कि जिनके वाहन पर HSRP नहीं लगी है, वो तुरंत अपनी HSRP बुक कर सकते हैं। और जब तक आपकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डिलीवर नहीं होती, तब तक आप Booking slip दिखा सकते है।

आपको बता दें, इस नियम के तहत इस बात का पता लगाया जा सकता है कि किस तरह का ईंधन इस्तेमाल होता है। इसके लिए अब HSRP के साथ-साथ सभी गाड़ियों पर होलोग्राम आधारित कलर कोडेड स्टीकर को लगाना अनिवार्य है। बता दें, HSRP के जरिये किसी भी राज्य की पुलिस आपकी गाड़ी की डिटेल तुरंत निकाल लेगी।

वाहन मालिक को bookmyhsrp.com पर जाकर High Security Registration Plate with Colour Sticker के विकल्प को चुनना होगा। फिर गाड़ी का प्रकार, ब्रांड, राज्य, गाड़ी प्राइवेट या कॉमर्शियल, डीजल, पेट्रोल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक का विकल्प चुनकर शुल्क जमा कराना होगा।

ये वेबसाइट पंजाब, हरयाणा जैसे राज्यों में लॉन्च कर दी गई है, फिलहाल अन्य राज्यों की ओर से भी एचएसआपी को लेकर विशेष गाइडलाइंस जारी की जा रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया था, जिसे लेकर कई चालान भी काटे गये थें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...