1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती में कोरोना का संकट, आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

बस्ती में कोरोना का संकट, आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती में कोरोना का संकट, आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

बस्ती जिले में शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में एक मृतक सहित आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 253 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 12 है। अब तक 169 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होने के बाद कैली, मुंडेरवा व रूधौली से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। बता दें कि अब जिले में 72 एक्टिव केस हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...