1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती में 24 घंटे में सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

बस्ती में 24 घंटे में सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती में 24 घंटे में सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

बस्ती जिले में बीते 24 घंटे में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सात जून को मृत हुई महिला की भी रिपोर्ट शामिल है। वह दिल्ली से गांव लौटी थी। शुक्रवार को दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को 69 हो गई है।

शुक्रवार को रुधौली से पांच पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 245 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 11 है। अब तक 165 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर कैली, मुंडेरवा व रूधौली से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।

प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक एक लाख से अधिक प्रवासी दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अन्य प्रांतों से यहां विभिन्न साधनों से आए हैं। इनकी थर्मल स्कैनिंग कराकर उन्हें घर में अथवा जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। सभी के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं।

अब तक भेजे गए नमूनों में से 222 प्रवासियों सहित 245 के पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 23 स्थानीय व 142 प्रवासी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मिले छह लोगों में चार मुंबई से आए हैं, जबकि दो एक गांव के रहने वाले हैं और इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें से चार को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में, जबकि दो को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...