1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती: सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

बस्ती: सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्ती: सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान का आगाज किया, सीएम के शुभारम्भ के साथ ही प्रदेश के 1535 थानों में मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत हो गई, बस्ती जनपद में सदर कोतवाली में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर शुभारम्भ किया, कमिश्नर अनिल सागर ने कहा की नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नहीं है।

महिला हेल्प डेस्क शुरू करने का उद्येश है की जब महिलाएं थाने में आएं तो उन की शिकायत गम्भीरता से सुनी जाए, उन की शिकायत का निस्तारण किया जाए, जो भी महिला है वह अपनी बात कहने में हिचकेगी नहीं, उस की शिकायत का गम्भीरता पूर्वक निस्तारण किया जाएगा।

इस अभियान में आगे 180 दिनों में अन्य विभागों को भी सम्मिलित किया जाएगा, वहीं एसपी हेमराज मीणा ने कहा की शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

बैठने के स्थान को बहोत अच्छे से बनाया गया है,सभी महिला हेल्प डेस्क पर कम्प्यूटर और मोबाइल की व्यवस्था की गई है,सभी हेल्प डेस्क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी बैठ कर शिकायत सुनेंगी और कम्प्यूटर में शिकायत दर्ज की जाएगा, जिसके बाद दो पर्ची निकाली जाएगी एक शिकायतकर्ता को दी जाएगी और दूसरी जांचकर्ता अधिकारी को दी जाएगी, महिला हेल्प डेस्क से शिकायकर्ता को फोन से कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...