1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव सड़क हादसे में गंभीर ! सीएम भूपेश बघेल ने मदद का दिया आश्वासन

‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव सड़क हादसे में गंभीर ! सीएम भूपेश बघेल ने मदद का दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर आई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। चार टांके भी लगे हैं।  उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव सड़क हादसे में गंभीर ! सीएम भूपेश बघेल ने मदद का दिया आश्वासन

मुंबई:  सोशल मीडिया पर एक दम से फेमस होने वाला बच्चा सहदेव को कौन नहीं जानता है, सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सहदेव को हर कोई जानता है, हर जगह उनका ही बोल बाला है। छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट की खबर आई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। इसके चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई। चार टांके भी लगे हैं।  उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। कलेक्‍टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:अनुपम खेर की भतीजी की शादी में मां ने पोते की खोली पोल, देखें वीडियो

हादसे को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक सहदेव दिरदो अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुकमा के शबरी नगर एरिया में मोटर साइकिल ने अपना कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक चलाने वाले शख्स को हल्की चोट आई है, लेकिन सहदेव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सहदेव आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इधर, सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और सहदेव का हालचाल जाना।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव के सड़क हादसे में घायल होने की खबर पर दुख व्यक्त करते हुए इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी। वहीं सहदेव ने सीएम को ‘बचपन प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाकर सुनाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...