संभावना जताई जा रही है दो घंटे के भीतर बागपत, मध्य, पूर्व, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट, नार्थ वेस्ट, शहादरा, सोनीपत में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलेगी और तेज बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब हरियाणा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून की बारिश हुई है. उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस समय मध्य पाकिस्तान से पूर्वी भारत तक एक टर्फ बनी हुई है. इससे पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से आने लगी हैं.
अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 24 जून या 25 जून तक उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाएगा. इससे पहले अगले 48 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी मध्य के कुछ हिस्सों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है.