1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली : शरारती युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, किया पुलिस के हवाले

बरेली : शरारती युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, किया पुलिस के हवाले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली : शरारती युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, किया पुलिस के हवाले

दीपक की रिपोर्ट

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के पुरैना ताल गांव से कुछ दूरी पर रोड किनारे शिव मंदिर है जिसमे आज एक दूसरे समुदाय के युवक जो कि मंदबुद्धि है उसने मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के पास रखे मंदिर के दरवाजा तोड़ने लगा।

तोड़फोड़ की आवाज़ सुनकर आस पास में मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक मंदिर के बाहर तोड़फोड़ कर रहा है।

जिसे ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की तो वो भाग गया काफी दूरी तक भागने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ।

देवरनिया पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आयी और मंदिर पर एहतियातन पुलिस बल लगा दिया।

मामले की जानकारी जैसे ही सी ओ बहेड़ी को हुई तो उन्होंने मौके पर जाकर मुआयना किया और देवरनिया थाने में आरोपी युवक से पूछताछ की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...