मारिया डे ग्रुप के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी ने बरेली में इस मेडिसिन बैंक की शुरुआत की है। इस मेडिसिन बैंक के माध्यम से गरीबों को मुफ्त में दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
बैंक में डॉक्टर के पर्चे पर ही जरूरतमंदों को फ्री में दवा दी जाती है। हाजी शकील कुरैशी का कहना है कि उन्हें मेडिसन बाबा से प्रेरणा मिली है जो लोगो को मुफ्त में गरीबों का इलाज करते और जरूरत मंद को दवा देते।
उन्ही की प्रेरणा से इस मेडिसन बैंक को खोला गया है। इस मेडिसिन बैंक की पूरे देश मे ब्रांचों को खोला जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को मुफ्त में दवा दी जा सकें।
इस मेडिसिन बैंक का नाम हाजी शकील ने अपनी मां के नाम पर रखा है। मेडिसीन बैंक का नाम बिलकिस बीबी मेडिकल स्टोर दिया गया है।
मेडिसिन बैंक में ट्रेंड स्टॉफ और फार्मासिस्ट की तैनाती भी की गई है। इस मेडिसिन बैंक में डॉक्टर के पर्चे पर निःशुल्क दवा गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है और रोजाना करीब 100 लोग यहां दवा लेने के लिए आते हैं।
यह बैंक पूरी तरह से मुफ्त दवाइयों का वितरण कर रहा है और गरीबो को राहत प्रदान करने का काम कर रहा है। यहाँ से दवाई प्राप्त करने वाले जरूरतमंद लोग इस बैंक के खुलने से काफी खुश है।