1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: बीजेपी सांसद बोले, कालाबाजारी करने वालों पर हो एनएसए की कार्रवाई

बरेली: बीजेपी सांसद बोले, कालाबाजारी करने वालों पर हो एनएसए की कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }

आंवला लोकसभा के बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का बड़ा बयान आया है और अपने इस बयान में उन्होंने कहा है, कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई होनी चाहिये ताकि देश में कालाबाज़ारी रुक सके।

वही कोरोना महामारी से निपटने को बरेली जिला प्रशासन को दिए उन्होनें पंद्रह लाख दिए वही बदायूं जिला प्रशासन को दस लाख रूपये दिए।

सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कोरोना वायरस से लड़ने को पीएस आपदा राहत कोष मे अपनी निधि से एक करोड़ रूपए के साथ ही एक महीने की सैलरी एक लाख रूपये दी है वही सांसद ने यह भी कहा कि लॉकडाउन तोडने वालों को पुलिस सबक सिखाये और यह जरुरी भी है।

इसके अलावा सांसद ने जनता अपील भी की, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। सांसद ने कहा लोग एक दूसरे से समाजिक दूरी बनाए। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...