मामला यूपी के बाराबंकी का है जहां बीजेपी के रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने जैदपुर थाना अध्यक्ष के ऊपर आय से अधिक संपत्ति होने का दावा किया है।
अब तक आप लोगों ने नेताओं के ऊपर तो आय से अधिक संपत्ति के कई आरोप सुने होंगे लेकिन अब नेताओं ने यह आरोप पुलिस वालों पर भी लगाना शुरू कर दिया है।
इस बात की जानकारी विधायक ने डीजीपी को पत्र लिखकर भी दी और हटाने की मांग की थी जिसके बाद तीनों कॉन्स्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
साथ ही विधायक अवस्थी ने SHO अमरेश बघेल को आय से अधिक संपत्ति होने की बात कहते हुए जांच कराने की मांग भी की है।
उन्होंने ने कहा कि SHO अमरेश बघेल का लखनऊ में एक मकान बन रहा है जिसकी लागत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही है।
अब देखना यह होगा कि क्या डीजीपी महोदय एसएचओ की जांच करवाएंगे या मामले को यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा !