1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निजीकरण के विरोध में बैंको के गेट पर लगा ताला, कर्मचारियों ने किया हड़ताल

निजीकरण के विरोध में बैंको के गेट पर लगा ताला, कर्मचारियों ने किया हड़ताल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निजीकरण के विरोध में बैंको के गेट पर लगा ताला, कर्मचारियों ने किया हड़ताल

रिपोर्ट : मदन मोहन शर्मा / मोहम्मद आबिद
वाराणसी :  बैंकों के निजीकरण को लेकर देशव्यापी हड़ताल जारी है  और निजीकरण को लेकर आज वाराणसी में भी बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण को लेकर के प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और बैंक में ताला लगा दिया।

[videopress agCDbczN]

बैंक कर्मचारियों ने बैकों में ताला लगा कर धरना दिया और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है जहां कर्मचारियों का कहना है कि जिस तरह से सरकार मनमानी पर उतर आई है और सरकारी संस्थाओं का जिस तरह से निजीकरण कर रही है इसको लेकर आज हम लोग धरने पर बैठे हैं।

बैंक कर्मचारियों का कहना है की हड़ताल 2 दिनों तक चलेगी इस हड़ताल से आम जनता को किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं होगा जिसको लेकर के एटीएम बगैरा में पर्याप्त पैसे हैं, कर्मचारियों का कहना था कि कोविड-19 जैसी महामारी में सरकारी संस्थाओं ने जिस तरह से अपनी सेवा दी है वो काबीलेतारीफ हैं।

[videopress 1CvlL02p]

बतादें की निजीकरण के इस वैश्विक महामारी में भी अपने को बंद कर रखा था वहीं सरकार की कोई भी योजनाओं का जिस तरह से सरकारी बैंकों ने कार्य किया है सरकार को इसे भी नहीं भूलना चाहिए अगर सरकार अपना निर्णय में फेरबदल नहीं करेगी तो आगे आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

वहीं इसके साथ ही कर्मचारियों का कहना है की आने वाले समय में सरकार बैंकों को निजीकरण कर रही है जो की पूर्ण रूप से गलत हैं और कर्मचारी लगातार इस का विरोध करते रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...