1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा : डाक्टर और 9 मजदूर आए कोरोना की चपेट में

बांदा : डाक्टर और 9 मजदूर आए कोरोना की चपेट में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा : डाक्टर और 9 मजदूर आए कोरोना की चपेट में

बांदा में लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या मेंइजाफाा हुआ हैं। हालही में 10 लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं। इनमें एक सरकारी डॉक्टर भी शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण के मामाले को देखते हुए इन सभी के गांवों और मोहल्लों को तत्काल हॉटस्पॉट में बदल दिया गया है। सभी को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।वहीं, 28 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें मिलाकर अब बांदा में संक्रमितों का आंकड़ा 17 हो गया है। तीन इसमें निगेटिव हो चुके हैं जबकि 14 लोग सक्रिय संक्रमित हैं।

आपको बतादें कि, दो मई को 38 लोगों के नमूने जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए थे। इनमें एक डॉक्टर और महानगरों से लौटे मजदूर व उनके परिजनों के थे। मंगलवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में इनमें तिंदवारी पीएचसी के आयुष डॉक्टर समेत नौ मजदूर व उनके परिजनों को पॉजिटिव पाया गया। एक साथ 10 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से यहां प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का अमला इन पॉजिटिव मजदूरों के गांवों की ओर रवाना हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...