1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा : जीजा ने की साली की हत्या फिर ट्रेन से कटकर दी जान

बांदा : जीजा ने की साली की हत्या फिर ट्रेन से कटकर दी जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा : जीजा ने की साली की हत्या फिर ट्रेन से कटकर दी जान

उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को एक युवक ने अपनी साली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के महडू के पुरवा की है, जहां नन्हे नाम के युवक ने सूने घर में पहले अपने बड़े भाई की साली मोनू की कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी इसके बाद खुद भी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी।

परिजनों का कहना है कि मोनू 3-4 साल से यहीं अपने जीजा लल्लू और बहन के साथ राह रही थी। रविवार को जिस समय परिवार के सभी लोग खेत मे धान की कटाई के लिए गए हुए थे, तभी नन्हे ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है, क्योंकि मृतका मोनू और नन्हे दोनों अविवाहित थे। लेकिन, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। फिलहाल, पुलिस ने घटना के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...