लॉकडाउन में फंसे 1205 मजदूर सूरत से अपने गृह जनपद बांदा आ गए। गुरुवार को सुबह इन्हें विशेष ट्रेन लेकर यहां पहुंची। प्रवासी मजदूरों का परीक्षण और उन्हें क्वारंटीन सेंटरों तक पहुंचाने के लिए पहले से ही व्यवस्थाएं की गईं थीं।
रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी बना रहा। प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में मजदूर और उनके परिवारों की वहीं थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्पेशल ट्रेन बुधवार को दोपहर सूरत से रवाना हुई थी। गुरुवार को सुबह करीब 6:40 बजे यहां प्लेटफार्म नंबर-दो पर आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेन आने के आधा घंटे बाद पहुंची जबकि इसे पहले पहुंचना था। पूरी ट्रेन पुलिस के घेरे में रही।