3 महीने बाद प्याज निर्यात पर लगी रोक हटी
केंद्र ने सोमवार को अगले साल एक जनवरी से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया। आपूर्ति की कमी की आशंका के कारण, सरकार ने इस साल सितंबर में कीमतों में उछाल के कारण निर्यात पर रोक लगा दी थी। विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा, प्याज की सभी किस्मों का निर्यात एक जनवरी 2021 से पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा प्याज के निर्यात की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। निर्यातक अब देश से प्याज का निर्यात कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे हमारे कृषि उत्पादों की विदेश तक पहुंच होगी तथा साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। इसके अलावा विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा है कि प्याज की सभी किस्मों का निर्यात एक जनवरी 2021 से पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्याज की दो किस्मों के निर्यात की अनुमति अब केवल सीमित मात्रा के लिए है. इसके अलावा, प्याज की इन किस्मों के निर्यात की अनुमति केवल चेन्नई बंदरगाह से है।
फसल के खराब होने के बाद सरकार ने 29 सितंबर, 2019 को प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। दिसंबर 2019 में, कीमतें राष्ट्रीय राजधानी में 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं थी। जिसके बाद सरकार ने 15 मार्च, 2020 को प्रतिबंध हटा दिया था।