महिला शिक्षिका से स्कूल में की गई लूट का खुलासा क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने किया। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शिक्षिका की सोने की चैन भी बरामद कर ली है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
तीन दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकचहिया विकास खण्ड बलरामपुर में तैनात शिक्षिका से विद्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। जिसकी सूचना शिक्षिका ने पुलिस को दी गई। शिक्षिका की सूचना पर कोतवाली देहात की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जानू उर्फ नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से शिक्षिका से लूटी गयी चेन बरामद हुई। सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर कबूल किया कि मैं और मेरा साथी राना सिंह निवासी पहलवारा के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दियाथा।