1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया : सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

बलिया : सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया : सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

यूपी के बलिया में आज अलग अलग थाना क्षेत्रों से कोरोना के सात नए पॉजिटिव केस मिलने से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया हैं।

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर में नए कोरोना मरीज मिलने की सुचना पर मरीज के घर पहुँची कोरोना वारियर्स टीम और ग्राम प्रधान ने घंटो इंतजार के बाद कोरोना पेशेंट अपने घर से निकला।

डॉक्टरों ने कोरोना पेशेंट को मास्क दिया और एम्बुलेंस में बैठकर बसंतपुर एल 1 हॉस्पिटल ले गए। 17 मई को इस व्यक्ति की सेम्पलिंग ली गई थी।

अलग अलग थाना क्षेत्रों में गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर में एक, पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा प्रसादपुर में एक,नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा में एक,नरही थाना क्षेत्र के कैथावली, दौलतपुर,और हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नई बस्ती में आज कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

वही ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने कहा कि दिल्ली से 17 मई को आये व्यक्ति की सेम्पलिंग की गयी थी। रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई हैं और उसे बसंतपुर एल 1 फैसेलिटी हॉस्पिटल के लिए भेजा गया हैं।

अब तक जनपद में कुल 49 मरीज मिले है जिनमें से 12 ठीक होकर अपने घर जा चुके है और इस प्रकार जनपद में 37 एक्टिव केस है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...