बलिया – रेवती थाना के दुर्जनपुर गांव में कल यानी 15 अक्टूबर को राशन दुकान आवंटन के दौरान चली गोली में एक की मौत के बाद अब जोन से लेकर कमिश्नरी तक के अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि मामला को संज्ञान में आते है ही मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निलंबन का आदेश दे दिया था।
एक तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट तो दूसरी तरफ लोगों में दहशत का माहौल साफ देख रहे हैं। दरअसल रेवती थाना के दुर्जनपुर गाँव में कल राशन दुकान का आवंटन का समय निर्धारित था। जहाँ दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर गोली चल गई और भाजपा नेता द्वारा चलाई गई गोली से जय प्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन किसी कारण वश वो फरार हो गया। ऐसे में जिलाधिकारी की माने तो मुख्य अभियुक्त का सगा भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। कारण की उस दौरान वो मौजूद था। वहीं मौके पर पहुंचें एडीजी जोन वाराणसी की माने तो अभी तक एक अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। जितने भी अभियुक्त उन्हें बख्शा नही जाएगा। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।
बता दें कि रेवती थाना के दुर्जनपुर गांव की घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भाजपा का सहयोगी माना है। वहीं मीडिया को एक तरफ़ा खबर चलाने की बात कही है। बैरियां विधायक ने एक गोली कांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और परोक्ष रूप से धीरेंद्र सिंह की तरफ से भावना भी व्यक्त किया।