उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के विशुनपुरा गांव के बगीचे में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ के मरने से पुरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वही लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी का असर चमगादड़ो में भी पाया गया था जिससे इन बगीचा में भी चमगादड़ तड़प-तड़प कर जमीन पर गिरकर मर रही है।
जिससे पुरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीँ ग्रामीण की माने तो इस मामले की जानकारी तहसील में दी थी मग़र तहसील द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
हालांकि पशु चिकित्सा अधिकारी की माने उनका कहना हिअ कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी मिली है कि मनियर ब्लॉक के विशुनपुरा गांव के बगीचे में कुछ चमगादड़ की डेथ हुई हैं।
मैंने देखा की कुछ चमगादड़ की मौत हुई हैं। कुछ का सैम्पलिंग की गई हैं और उसको बरेली भेजा जायेगा।