1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: प्रवासी श्रमिकों से भरा ट्रक पलटा 1 की मौत, दर्जनों घायल

बहराइच: प्रवासी श्रमिकों से भरा ट्रक पलटा 1 की मौत, दर्जनों घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: प्रवासी श्रमिकों से भरा ट्रक पलटा 1 की मौत, दर्जनों घायल

{ मनीष की रिपोर्ट }

महाराष्ट्र के मुंबई से उत्तरप्रदेश के बहराइच जा रही प्रवासी श्रमिकों से भरी डीसीएम के अनियंत्रित होकर पलटने से भीषण हादसा हो गया।

तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक बिजली के खम्भे से टकराने के बाद सड़क के नीचे पलटते हुए पेड़ से जा टकराई जिसमे डीसीएम सवार तकरीबन 60 से अधिक मजदुर घायल हो गये हैं और एक श्रमिक महिला की मौत भी हो गयी है।

घायलों में दर्जनों की हालत नाजुक बताई जा रही है हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गया।

आनन फानन में मौके पर पहुँची इलाकाई पुलिस ने सभी घायल श्रमिको को मेडिकल कालेज भेजा है जहां बेड ना होने की वजह से श्रमिकों को जमीन पर लिटा कर इलाज सुरु किया गया है।

ये वो श्रमिक हैं जो भुखमरी से बचने के लिए मुम्बई छोड़ अपने घरों को जा रहे थे फिलहाल सभी श्रमिकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...