बसपा विधायक असलम रानी ने मौरंग और बालू में बड़े पैमाने पर हो रहे हो ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग और मौरंग माफियाओं के ऊपर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं .
विधायक का कहना है कि परिवहन विभाग के संरक्षण में बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है जिसका खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है .
मौरंग माफिया बड़े पैमाने पर ट्रकों में ओवरलोडिंग माल भर के सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं .
बसपा विधायक असलम रानी लखनऊ से बहराइच जाते समय तकरीबन दर्जनों मोरंग से ओवरलोडिंग ट्रकों को रोककर ड्राइवरों से पूछताछ की है .
जिसमें यह खुलासा हुआ है कि बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है .इस मामले पर विधायक असलम रायनी ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है .
हर हाल में इस पर सरकार को एक्शन लेना होगा . इस मुद्दे को हम जोर शोर से विधानसभा में उठाएंगे .
विधायक असलम रायनी ने यह भी कहा कि जो परिवहन विभाग इन मौरंग माफियाओं को संरक्षण देता है उसे तत्काल निलंबित कर देना चाहिए .
उन्होंने बाराबंकी बहराइच श्रावस्ती के परिवहन अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की . विधायक असलम रायनी द्वारा लगातार रोके जा रहे ट्रकों की जानकारी मौरंग माफियाओं को मिलते ही हड़कंप मचा हुआ है .