जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज क्षेत्र में खूंखार जानवरों का आतंक जारी है। जंगल से निकले तेंदुए और बाघ लगातार राहगीरों और ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं।
ताजा मामला जनपद बहराइच के मुर्तिहा इलाके का है जहां पर गश्त पर निकले दरोगा और वनकर्मी समेत 6 लोगों को तेंदुए ने घायल कर दिया।
वनकर्मियों के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य राहगीरों को भी तेंदुए ने घायल किया है। सभी घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दनयीगौड़ी में इलाकाई दरोगा राजकुमार हमराही के साथ गस्त पर थे तभी झाड़ियों से निकला तेंदुआ हमला कर दिय।
दरोगा की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे वनकर्मी और अन्य राहगीरों पर भी खूंखार तेंदुए ने हमला किया जिसमें कुल 6 लोग घायल हुए हैं।
सभी का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुँचे डब्लू डब्लू एफ के कर्मचारी और वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने की जुगत में जुट गए है।
हालांकि काफी देर तक यह मामला बहराइच और लखीमपुर के सीमा विवाद को लेकर भी फंसा रहा लेकिन आखिरकार अब कतर्नियाघाट वन्यजीव की टीम और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की कवायद कर रहे हैं।