{ रिपोर्ट – मनीष शर्मा }
लाकडाउन के बीच जनपद बहराइच में आबकारी विभाग ने अवैध जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए कई शराब भट्ठियों को नष्ट किया है .
मौके पर बरामद 2 हज़ार लीटर से अधिक मात्रा में लहन भी नष्ट किया है .
मुखबिर की सूचना पर पहुँची आबकारी विभाग की टीम ने नानपारा इलाके के चंदेल पुरवा और मनकापुर में छापेमारी की .
इस दौरान कच्ची शराब बनाने वाली तमाम घरेलू फैक्ट्रियां पाई गई जहां सैकड़ों लीटर जहरीला शराब जो यूरिया और नौसादर से बनाया जाता है वो भी बरामद .
जहरीली शराब और लहन नष्ट करते हुए आबकारी टीम ने 2 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से मोटरसाइकिल, शराब बनाने के उपकरण और चीनी बरामद की है .
आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है