{ रिपोर्ट – मनीष शर्मा }
जनपद बहराइच के रुपईडीहा नेपाल सीमा पर क्वारन्टीन किये गए आक्रोशित नेपाली श्रमिकों ने बवाल मचा रखा है .
सैकड़ों श्रमिक सीमा पर नेपाल सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए नेपाल सरकार द्वारा उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं .
श्रमिकों के बवाल की वजह से एक तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं वहीं सीमा पर हड़कम्प मचा हुआ है .ये श्रमिक अपने देश जाना चाहते हैं लेकिन नेपाल के अधिकारी इन्हें अभी अपनी सीमा में लेने को तैयार नही हैं .
उनका कहना है कि जबतक नेपाल सासन से निर्देश नही मिलता तब तक इन श्रमिको को सीमा के भीतर नही लिया जाएगा .
आपको बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर महाराष्ट्र,गुजरात,दिल्ली,राजस्थान, सहित अन्य प्रदेशों से आये सैकड़ों नेपाली नागरिकों को रुपईडीहा में क्वारन्टीन किया गया है लेकिन नेपाली श्रमिकों का कहना है कि वो अपने देश मे ही क्वारन्टीन रहना चाहते हैं .
लेकिन नेपाल सरकार द्वारा इन्हें सीमा के भीतर नही लिया जा रहा है जिसकी वजह से सभी श्रमिक आक्रोशित हैं और बवाल मचाने पर आतुर हैं .