1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: लंबे अंतराल के बाद सीमा पार हुए नेपाली नागरिक

बहराइच: लंबे अंतराल के बाद सीमा पार हुए नेपाली नागरिक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: लंबे अंतराल के बाद सीमा पार हुए नेपाली नागरिक

{ मनीष शर्मा की रिपोर्ट }

भारत नेपाल सीमा पर सैकड़ों नेपाली नागरिक और भारतीय नागरिकों के आवागमन का रास्ता आखिरकार साफ हो गया।

और देर रात दोनों देशों के उच्च स्तर के अधिकारियों की निगरानी के बीच तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक नेपाली नागरिक नेपाल सरकार को सौपे गए।

वहीं नेपाल सरकार ने 160 भारतीय नागरिकों को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया।

आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से दोनों देशों की सीमाओं पर तकरीबन 400 से अधिक भारतीय और नेपाली नागरिक फंसे हुए थे जिन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटरों में क्वारन्टीन किया गया था।

क्वारन्टीन सेंटर में एक माह से अधिक रुकने के बाद भी दोनों देशों के नागरिक अपने देश अपने घर नही जा पा रहे थे।

लिहाजा इस मामले में दोनों देशों के गृहमंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद आज इनके आदान प्रदान का रास्ता साफ हो सका है और दोनों देशों के नागरिकों को देर रात वाहनों से आवागमन करवाया गया है।

हालांकि मामला गृहमंत्रालय से जुड़े होने की वजह से जनपद का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...