1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच : प्रवासी मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया है

बहराइच : प्रवासी मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच : प्रवासी मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया है

रिपोर्ट- मनीष शर्मा

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लागू किया गया था जिसके बाद हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरो की तरफ वापसी कर रहे है .

ऐसे में अन्य प्रदेशों में काम करने गए कामगारों के सामने अपना परिवार व रोजी रोटी चलाने की एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई अगर हम बात करें तो लॉक डाउन के दौरान सबसे ज्यादा गरीब मजदूर वर्ग का तब का प्रभावित हुआ है .

जिसके सामने अपने परिवार को चलाने के लिए आर्थिक स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित हुई जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया है जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके .

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कई मजदूर सड़क पटाई का काम कर रहे हैं जिसके लिए उनको सरकार की तरफ से ₹202 का भुगतान किया जाएगा .

जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे .सरकार के द्वारा मनरेगा के तहत दिए गए काम पर मजदूरों में काफी खुशी नजर आ रही है जिसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...