1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच : प्रवासी मज़दूरों को नेपाल ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 श्रमिकों की मौत, 21 घायल

बहराइच : प्रवासी मज़दूरों को नेपाल ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 श्रमिकों की मौत, 21 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच : प्रवासी मज़दूरों को नेपाल ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 श्रमिकों की मौत, 21 घायल

जनपद बहराइच के रुपईडीहा सीमा से नेपालगंज जा रही नेपाली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 21 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायल श्रमिकों को नेपालगंज में बने भेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर पांच श्रमिकों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह सभी श्रमिक भारत के अन्य राज्यों में रहकर मजदूरी पेशे का काम करते हैं। लॉक डाउन की वजह से यह सभी श्रमिक नेपाल में अपने घरों को जाना चाहते थे।

लिहाजा नेपाल की सीमा में प्रवेश करने के बाद यह सभी श्रमिक नेपाली बस से अपने घरों को जा रहे थे कि तभी नेपाली निकुंज के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपालगंज के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी श्रमिकों को भेरी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...